Monday 18 December 2017

शब्द--पद

सामान्य हिंदी



                     शब्द--पद


 संज्ञा शब्द का पद परिचय  -- किसी भी संख्या पद के पद परिचय हेतु निम्न पांच बातें बतलाने होती हैं --
(1)  संज्ञा का प्रकार  (2) उसका लिंग (3)  वचन (4)  कारक  (5) तथा उस शब्द का क्रिया के साथ संबंध

 देवेंद्र पुस्तक पढ़ता है

 इस वाक्य में देवेंद्र एवं पुस्तक दोनों  संज्ञा हैं

 देवेंद्र  --- व्यक्तिवाचक संज्ञा ,  पुलिंग ,  एकवचन ,  कर्ता कारक  , एवं क्रिया का कर्ता

 पुस्तक -- जातिवाचक संज्ञा  , स्त्रीलिंग , एकवचन ,  कर्म कारक ,  एवं क्रिया का कर्म


 सर्वनाम शब्द का पद परिचय --  किसी सर्वनाम के पद परिचय में भी उनकी बातों का उल्लेख करना होगा जिनका संज्ञा शब्द के पद परिचय में किया था
(1)  सर्वनाम का प्रकार (2)  लिंग (3) वचन (4) कारक (5) एवं क्रिया के साथ संबंध आदि


 मैं पुस्तक पढ़ता हूं

इस वाक्य में " मैं " शब्द सर्वनाम है अतः इसका पद परिचय होगा
 मैं  -- पुरुषवाचक सर्वनाम  , पुलिंग , एकवचन  , पढ़ता हूं क्रिया का कर्ता   , उत्तम पुरुष

 यह उसकी वही कार है जिसे कोई चुरा कर ले गया था

 इस वाक्य में "यह" "उसकी" "जिसे" तथा "कोई"  पद सर्वनाम है

 यह --  निश्चय वाचक सर्वनाम , अन्य पुरुष , स्त्रीलिंग ,  एकवचन , संबंध कारक  एवं कार संज्ञा शब्द से संबंध

 जिसे --  संबंधवाचक सर्वनाम , स्त्रीलिंग , एकवचन ,  कर्म कारक  , चुरा कर ले गया क्रिया का कर्म

 कोई  -- अनिश्चयवाचक सर्वनाम ,  अन्य पुरुष , पुलिंग ,  एकवचन , कर्ता कारक  ,   चुरा कर ले गया क्रिया का कर्ता



 विशेषण शब्द का पद परिचय -- किसी विशेषण शब्द के पद परिचय हेतु निम्न बातों का उल्लेख करना होता है
 (1) विशेषण का प्रकार (2) अवस्था (3) लिंग (4) वचन (5) तथा विशेष्य   के साथ संबंध

 वीर राम ने सब राक्षसों का वध कर दिया

 "वीर" एवं  सब " शब्द"  विशेषण हैं
 वीर --  गुणवाचक विशेषण ,  मूल अवस्था , पुलिंग ,  एकवचन , राम विशेष्य के गुण का बोध कराता है

 सब -- संख्यावाचक विशेषण  , मूल अवस्था ,  पुलिंग , बहुवचन , राक्षसों विशेष्य की संख्या का बोध कराता है



 क्रिया शब्द का पद परिचय --  क्रिया शब्द के पद परिचय में क्रिया का प्रकार ,  लिंग ,  वचन ,  वाक्य काल , तथा वाक्य में प्रयुक्त अन्य शब्दों के साथ संबंध    
बताया जाता है



  राम ने रावण को बाण से मारा

 इस वाक्य में मारा प्रक्रिया है
 मारा  -- सकर्मक क्रिया  , पुलिंग , एकवचन ,  कृतवाच्य , भूतकाल ,  मारा क्रिया का कर्ता राम ,  कर्म रावण तथा कारण बाण



 क्रिया विशेषण का पद परिचय

लड़के ऊपर खड़े हैं
"ऊपर" शब्द क्रिया विशेषण है

 ऊपर -- स्थानवाचक क्रिया विशेषण  , खड़े हैं क्रिया के स्थान का बोध कराता है


 संबंधबोधक अव्यय का पद परिचय

 भोजन के बाद विश्राम करना चाहिए

 इस वाक्य में " के बाद"  संबंधबोधक अव्यय है


 के बाद -- संबंधबोधक अव्यय जो भोजन संख्या का संबंध विश्राम के साथ जोड़ता है


 समुच्चयबोधक अव्यय शब्द का परिचय

 सोनाक्षी और गुंजन जा रही है

 इस वाक्य में " और " शब्द समुच्चयबोधक अव्यय है




 और  -- समुच्चयबोधक अव्यय  , संयोजक  , सोनाक्षी तथा गुंजन दोनों दो संख्या को जोड़ता है



 विस्मयादिबोधक अव्यय का पद परिचय

 अरे !  यह क्या हो गया ?

 अरे  -- विस्मयादिबोधक अव्यय जो विस्मय के भाव का बोध कराता है


निम्न वाक्यों में पद परिचय कीजिए

 " यह " पुस्तक मेरी है
 " राधा "  महल में रहती है
 " अरे ! " कितना सुंदर उपवन है
 कितने सुगंधित पुष्प हैं !
वह "  छात्र "  बहुत होशियार है
मैं " धीरे-धीरे " खाता हूं
 मैं अभिमन्यु से " जयपुर"  में मिलूंगा
कृष्णा " पत्र " पढ़ती है
सैनिक अपने " कर्तव्य "  पर मर मिटेंगे
 वह " किसे "   पढ़ा  रहा है   ?

Wednesday 6 December 2017

Practice set (gk&maths )

आपका दिन मंगलमय हो



(1) 25पैसे तथा ₹1 में क्या अनुपात है ?
(A)   4:1                    (B) 2:5
(C)   1:4                     (D)  1:5



(2)  यदि झील की लंबाई और चौड़ाई  क्रमशः 40 मीटर तथा 10 मीटर है तथा इसमें 1200  घन मीटर पानी है तो झील की गहराई क्या होगी ?
(A)  4 मीटर           (B)    3.5 मीटर

 (C) 3 मीटर            (D)   4.5 मीटर

(3)  226 तथा 272 में भाग देने पर क्रमशः 1 व 2  शेषफल  देने वाली बड़ी से बड़ी संख्या क्या होगी  ?
 (A) 40                  (B)   42
  (C) 45                   (D)   55

(4)  किसी संख्या के वर्गमूल में 20 जोड़ दिया जाए तो परिणाम 30 आता है वह संख्या क्या होगी ?
(A)  80              (B)   100
 (C)  120            (D) 140

(5)  यदि एक वृत्त की परिधि 44 सेमी है तो उसका क्षेत्रफल क्या होगा ?
(A)  49    वर्ग सेमी                     (B) 98 वर्ग सेमी
 (C) 154   वर्ग सेमी                 (D)   151 वर्ग सेमी

(6)  20 से बड़ी पहली 5  अभाज्य संख्याओं का औसत कितना होगा ?
(A)  32.2                (B)   34.2
 (C)  35.2                (D)   36.4

(7)  एक डीलक्स बस 108 किलोमीटर/घंटा की चाल से 10 मिनट में कितनी दूरी तय करेगी ?
(A)  18  किमी          (B)   22 किमी
  (C) 24    किमी       (D)   30  किमी

(8)  कोई बस चालक 60 मीटर/सेकंड से बस चलाता है वह 55 मिनट में कितने किलोमीटर की दूरी तय करेगा ?
(A)  200 किमी           (B)  198 किमी
(C)  320 किमी           (D)   250 किमी


(9)  यदि कोई व्यक्ति अपनी पूंजी का 5/6 भाग खर्च कर देता है फिर से इसका 1/2 कमा लेता है तो अब उसके पास उसकी पूंजी का कुल कितना भाग हो जाता है ?
(A)  1/2                    (B) 1/3
 (C) 1/4                     (D) 2/3

(10)  2 नल A तथा B  एक टंकी को भरने में क्रमशः 45  घंटे तथा 30 घंटे लेते हैं यदि दोनों नल इकट्ठे खोल दिए जाएं तो टंकी को भरने में कितना समय लगेगा ?
(A)  25 घंटे                 (B) 20 घंटे
(C) 15 घंटे                  (D) 18 घंटे


(11)  राजन को परीक्षा में उत्तीर्ण होने के लिए 36 प्रतिशत अंक लेने पड़ते हैं वह 169 अंक प्राप्त करता है तो 65 अंकों से अनुत्तीर्ण घोषित किया जाता है तो पूर्णांक ज्ञात करो ?
(A)  600                  (B) 550
(C)   650                 (D) 500

(12)  यदि 42 व्यक्ति किसी कार्य को 15 दिन में समाप्त कर सके तो 30 व्यक्ति इस कार्य को कितने दिन में समाप्त कर सकेंगे ?
(A)  24 दिन               (B) 28 दिन
(C)  21 दिन                 (D) 20 दिन

(13)  यदि 12 व्यक्ति एक कुए को 20 दिन में   खोदना सकते हैं तो 15 दिन में स्कूल को खोदन के लिए कितने व्यक्तियों की आवश्यकता होगी ?
(A)  15                        (B) 16
 (C) 18                         (D) 13

(14)  किसी परीक्षार्थी ने 25% अंक प्राप्त किए तथा वह 100 अंकों से  अनुत्तीर्ण रहा दूसरे परीक्षार्थी ने 50%  अंक प्राप्त अंक प्राप्त किए   जो उत्तीर्ण होने के लिए आवश्यक अंकों से 20 अधिक है तो परीक्षा का पूर्णांक होगा ?
(A)  120               (B)    480
 (C)  240               (C)   360

(15)  वह मूलधन होगा ? जिस पर 6% वार्षिक ब्याज की दर से 3 वर्ष का साधारण ब्याज ₹90 हो ?
(A)  ₹250                    (B)   ₹500
 (C) ₹750                      (D)  ₹1000

(16)  यदि कोई धन किसी साधारण ब्याज की वार्षिक दर पर 3 वर्ष में 4025 रुपए तथा 6 वर्ष में 4550 रुपए हो जाता है तो ब्याज की वार्षिक दर क्या होगी ?
(A)  4% वार्षिक            (B) 6% वार्षिक
(C)  5% वार्षिक             (D) 5.5%   वार्षिक

(17)  10 बच्चों के एक समूह की औसत आयु 14 वर्ष है इस समूह में 5 और बच्चे सम्मिलित किए जाने पर समूह की औसत आयु में 1 वर्ष की वृद्धि हो जाती है नए बच्चों की औसत आयु क्या है ?
(A) 16 वर्ष              (B) 20 वर्ष
(C) 18 वर्ष               (D) 17 वर्ष


(18)  A  की आयु B की आयु के 3 गुने से 3 वर्ष अधिक है यदि 3 वर्ष बाद A की आयु   B की आयु से दोगुनी से 10 वर्ष अधिक हो तो B की वर्तमान आयु ज्ञात कीजिए ?
 (A) 12 वर्ष                  (B)  14 वर्ष
 (C) 10 वर्ष                   (D) 16 वर्ष

(19)  35362 में 5 के स्थानीय मान तथा अंकित मान में अंतर  है ?
(A)  0               (B)  495
 (C) 4995          (D) 5005

(20)  पुष्पक की आयु रीटा की 2 वर्ष पूर्व की आयु की दोगुनी है यदि दोनों की वर्तमान आयु का अंतर 2 वर्ष हो तो  पुष्पक की वर्तमान आयु क्या है ?
(A)  6 वर्ष                (B) 8 वर्ष
 (C) 10 वर्ष               (D) 12 वर्ष

(21)  राम एक TV 18000 रूपय में बेचता है तथा इसपर राम को 10% हानि होती है टीवी का क्रय मूल्य ज्ञात करो  ?
(A)  20000 रुपए           (B) 18000 रुपय
(C)  36000  रुपए          (D) 72000 रूपय

(22)  दो संख्याओं का महत्तम समापवर्तक 35 है और उनका लघुत्तम समापवर्त्य 525 है यदि उनमें एक संख्या 175  है तो दूसरी संख्या होगी ?
(A)  75                        (B) 85
 (C) 95                         (D) 105


(23)   चार और दो तिहाई सम कानों में डिग्रियों की संख्या है ?
(A)  310                  (B)  420
(C) 330                     (D)  400

(24)  गुणनफल 3001×101 में से क्या घटाया जाए कि 300311 प्राप्त हो ?
(A)  2790                    (B)  2090
(C) 2970                      (D) 270

(25)  4+4.44+4.04+44.4+444 का सही उत्तर चुने ?
(A)  472.18              (B) 495.22
 (C) 577                     (D) इनमें से कोई नहीं


 5 अगस्त 2017 को केंद्र सरकार ने नीति आयोग का नया उपाध्यक्ष किसे नियुक्त किया ?

 25 जुलाई 2017 को देश के 14वें राष्ट्रपति के रूप में      
किसने शपथ ग्रहण  की ?

 7 - 20 मार्च 2017 के मध्य 11वां भारत - नेपाल संयुक्त सेना अभ्यास 'सूर्य किरण' का आयोजन कहां किया गया ?

 2 मार्च 2017 को भारतीय नौसेना ने किस पनडुब्बी से एंटी शिप मिसाइल का परीक्षण किया ?

 भारतीय खाद्य निगम की स्थापना कब हुई थी ?

 राष्ट्रीय गीत  'वंदे मातरम'  किस ग्रंथ में संकलित है ?

 UNO के वर्तमान महासचिव कौन हैं ?

 राष्ट्रीय पर्यावरण शोध संस्थान कहां स्थित है ?

 वायुमंडल में बादलों के तैरने का कारण क्या है ?

 विश्वनाथ आनंद का किस खेल से संबंध है ?

 भारत ने प्रथम परमाणु परीक्षण कब किया था ?

  अशुद्ध रक्त ह्रदय तक किसके द्वारा पहुंचता है ?

 वायुमंडल में नाइट्रोजन गैस का प्रतिशत कितना है ?

 पंचायत चुनाव को चुनौती दी जा सकती है ?

 रेबीज निदान के टीके का आविष्कार किसने किया ?

 कार्तिक मास की पूर्णिमा को किस का मेला भरता है ?

 भारत का राष्ट्रीय खेल क्या है ?

 अस्थाई दांतो की कुल संख्या कितनी होती है ?

 संयुक्त राष्ट्र संघ की स्थापना कब हुई ?


 राष्ट्रपति को कानूनी सलाह कौन देता है ?

 अग्नि किसका नाम है ?

 भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना कब हुई थी ?

 ग्रैमी पुरस्कार किस क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया जाता है ?

 प्रथम विश्वयुद्ध कब समाप्त हुआ था ?

 ध्वनि का मात्रक है ?


 भारत छोड़ो प्रस्ताव का आलेख किसने बनाया था ?

 अढ़ाई दिन का झोपड़ा का निर्माण किसके द्वारा किया गया था ?



    निम्न खेलों के परिसर क्या हैं

 घुड़सवारी
 साइकिलिंग
 मुक्केबाजी
 क्रिकेट


 निम्न देशों में संसद को किस नाम से पुकारा जाता है

 नेपाल
बांग्लादेश
 अफगानिस्तान
 मालदीव




For answer either wait till next day or comment nd add with chat box

Friday 1 September 2017

Number series

       संख्या श्रंखला

(1).   अंतर श्रेणियां



(a).     समान अंतर वाली श्रेणियां -----

 इस प्रकार की श्रेणियों में दो क्रमागत संख्याओं में समान अंतर होता है ।  अज्ञात संख्या पिछली ज्ञात  संख्या में उक्त समान अंतर को जोड़कर या घटाकर ज्ञात की जा सकती है ।



      question --  6 , 11 , 16 , 21 , 26 , ?

ans.---- 31


 इस श्रेणी में हम देख सकते हैं दो क्रमागत संख्याओं के बीच अंतर 5 है ,  अतः हम 26 में 5 + कर अगली संख्या ज्ञात कर सकते हैं   ।




(b).
 असमान अंतरवाली श्रेणियां  ----
इन श्रेणियों में दो क्रमागत संख्याओं में अंतर असमान होता है ,   लेकिन यह अंतर एक निर्धारित क्रम में होता है ,  हमें उस क्रम का पता लगाकर अज्ञात संख्या ज्ञात करनी होती है ।


question ---- 8 , 12 , 20 , 32 , ? , 68

ans.---- 48


 इस श्रेणी में अंतर लगातार 4 बढ़ता जा रहा है  अज्ञात संख्या ज्ञात करने के लिए 32 में 16 जोड़ देते हैं ।





(2).   गुणन  श्रेणियां

(a).  सम्मान संख्या से गुणा वाली श्रेणी


question --- 3 , 9 , 27 , 81 , ?

ans. --- 243

 इस श्रेणी में प्रत्येक पद 3 से गुणा है  अतः 81 को 3  से गुणा करके अज्ञात संख्या ज्ञात कर सकते हैं ।


(b).  असमान संख्या से गुणा वाली श्रेणी

question --- 7 , 14 , 42 , ? , 840

ans.---168

 इस श्रेणी में  पहली संख्या दो से दूसरी 3 से तीसरी चार से इस तरह से गुना है ,  अतः हम अज्ञात संख्या ज्ञात करने के लिए 42 को 4 से गुणा कर देते हैं ।



(3).   मिश्रित श्रेणियां

 इस प्रकार के प्रश्नों में दो श्रेणियों की  विभिन्न संख्याओं को क्रमिक रूप में मिला दिया जाता है हमें दोनों श्रेणियों की पहचान कर उन्हें अलग करना होता है और उनके क्रम को निर्धारित कर अज्ञात संख्या मालूम करनी होती है ।


question ---- 3 , 5 , 6 , 15 , 9 , 25 , 12 , ?

series no 1 -- 3 , 6 , 9 , 12
series no  2 --- 5 , 15 , 25 , ?

ans.--- 35

 पहली श्रृंखला में 3 का अंतर है जबकि दूसरी श्रृंखला में 10 का अंतर है अतः हम अज्ञात संख्या ज्ञात करने के लिए 25 में 10 जोड़  देते हैं ।


question ---  8 , 5 , 5 , 10 , 2 , 15 , -1 , 20 , ?

series no 1 --- 8 , 5 , 2 , -1  , ?
series no 2 --- 5. , 10 , 15 , 20

ans.--- -4

 पहली श्रेणी में - 3 का अंतर है जबकि दूसरी श्रेणी में + 5 का अंतर है अतः हम अज्ञात संख्या ज्ञात करने के लिए - 1 में से 3 घटा देते हैं ।